logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नए कुलपति को बधाई,कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी कैम्पस परिवार ने जताया विश्वास

Chandra Shekhar Azad University of Agriculture and Technology, कानपुर के नव नियुक्त कुलपति को कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी कैम्पस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
महाविद्यालय परिवार ने अपने संदेश में कुलपति के दूरदर्शी नेतृत्व, अकादमिक उत्कृष्टता और संस्थान में नवाचार एवं विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और शिक्षा, अनुसंधान तथा विस्तार गतिविधियों में और मजबूती आएगी।
बधाई संदेश में यह भी कहा गया कि आने वाले समय में कुलपति विश्वविद्यालय के सामने आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे और छात्रों तथा कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक एवं उत्पादक वातावरण तैयार करेंगे।
कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी कैम्पस परिवार ने उनकी सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

0
240 views

Comment