केरवा जाट राजकीय स्कूल में पीएवी सुरेंद्र सिंह ने विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों को जागरूकता का संदेश दिया।
मालाखेड़ा (अलवर), 20 अप्रैल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केरवा जाट में बाल विवाह उन्मूलन एवं साइबर अपराध विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में PLV सुरेन्द्र सिंह नरूका ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं संबंधित कानूनों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। साथ ही दहेज प्रथा व साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केरवा जाट प्रधानाचार्य पूनम जोधा एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा 72 लाभार्थियों ने भाग लिया। अंत में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस 100/112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।