logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए हेली सेवा वरदान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए हेली सेवा वरदान साबित हो रही है। सोमवार को जनपद के एक सुदूर गांव में तबीयत बिगड़ने पर गर्भवती महिला को जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से उपचार हेतु देहरादून भेजा।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि विकासखंड देवाल की ग्राम पंचायत बलांण से एक ग्रामीण द्वारा गर्भवती तुलसी देवी (32) पत्नी राजेंद्र राम की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता बताई गई।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून भेजा। समय पर किए गए इस रेस्क्यू से महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

2
380 views

Comment