नारायणी साहित्यिक एकादमी एवं कलम के हस्ताक्षर मंच के तत्वाधान में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन
मेरठ - सुप्रसिद्ध नारायणी साहित्यिक एकादमी के अध्यक्ष प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रदीप मिश्र अजनबी द्वारा मेरठ की वरिष्ठ साहित्यकारा सीमा गर्ग 'मंजरी' को जिला एवं क्षेत्रीय संयोजिका एवं कल्पक कपलश को नारायणी साहित्यिक एकादमी के जिला सहसंयोजक पद का कार्य भार सौंपा गया।
नारायणी साहित्यिक एकादमी एवं कलम के हस्ताक्षर मंच की यह अप्रैल माह की मासिक गोष्ठी "प्रदीप मिश्र अजनबी" की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गोष्ठी के विशेष आकर्षण मुख्य अतिथि साहित्यकार आदरणीय चरणसिंह स्वामी एवं विशिष्ट अतिथि गीतकार आदरणीय सतीश सहज रहे। गोष्ठी का खूबसूरत एवं सफल संचालन दोनों मंचों के पदाधिकारी नारायणी मंच के सहसंयोजक आद.कल्पक कपलश ने किया। गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों की बहुत खूबसूरत प्रस्तुतियाँ रही। कार्यक्रम का प्रारंभ नारायणी साहित्यिक एकादमी की क्षेत्रीय संयोजिका एवं कलम के हस्ताक्षर मंच की संस्थापिका/अध्यक्षा सुश्री सीमा गर्ग 'मंजरी' ने सुमधुर सरस्वती वंदना द्वारा माँ शारदे का आवाहन करके किया। सभागार में उपस्थित सदस्यों की एक से बढ़कर एक खूबसूरत बेहतरीन काव्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। संस्था की उक्त सफल गोष्ठी में साहित्यकार संजय शर्मा, ललित तारा, डॉ ऋतु अग्रवाल, डॉ नरेन्द्र त्यागी नीर, डॉ अरविन्द शर्मा नादां, सुधा शर्मा आर्या, अलका गुप्ता 'भारती' तरुण एवं नंदिनी रस्तोगी,जगदीश चंद्र जोशी, रामचन्द्र वैश्य, कल्पक कपलश द्वारा बेहतरीन काव्य प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कवियों के साथ-साथ श्रोता गण भी शामिल रहे। कल्पक भाई एवं उनके परिवार के स्नेहिल आतिथ्य ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
यह काव्य गोष्ठी दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी कार्यकारिणी में सक्रिय कलमकार भाई कल्पक कपलश के निवास स्थान असंल कालोनी शास्त्री नगर पर आयोजित की गई। अंत में जिला एवं क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती सीमा गर्ग 'मंजरी' ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात आयोजक द्वारा आयोजित सुस्वादु अल्पाहार का मिलकर लुत्फ़ उठाया गया।