हापुड़ की न्यू जिलाधिकारी बनी कविता मीना
हापुड़: राजस्थान की मूल निवासी कविता मीना ने हापुड़ की नई जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली मीना से जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।