logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी को मिली नई मुख्य विकास अधिकारी, पूजा साहू ने संभाली कमान


अमेठी। जनपद में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के तहत पूजा साहू को नई मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
मुख्य विकास अधिकारी के रूप में पूजा साहू अब जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं की निगरानी, क्रियान्वयन एवं समीक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास, मनरेगा, आवास योजना, गौशाला प्रबंधन सहित अन्य योजनाओं में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले के लोगों में नई CDO की नियुक्ति को लेकर सकारात्मक उम्मीदें हैं कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में वे विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगी।

0
90 views

Comment