logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइन: भावुक पल: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को खीरी में भव्य विदाई, प्रमोशन के बाद बनीं देवीपाटन मंडल की आयुक्त

संवाददाता : आकाश सिंह AIMA (लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी। जनपद की जिलाधिकारी रहीं दुर्गा शक्ति नागपाल को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। उनके पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल की आयुक्त बनाए जाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यकाल को यादगार बताया। कार्यक्रम के दौरान कई क्षण भावुक भी रहे, जहां कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना की।
अपने संबोधन में दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास रहेगा और यहां की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने टीम भावना और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

0
0 views

Comment