logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“जनता के बीच उतरकर काम करने वाले DM: अभिषेक पाण्डेय का कार्यकाल बना मिसाल”

हापुड़। जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहे अभिषेक पाण्डेय का कार्यकाल जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आम लोगों का कहना है कि जिले के गठन के बाद से अब तक उनके जैसा सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाला जिलाधिकारी नहीं देखा गया।
बताया जा रहा है कि अभिषेक पाण्डेय ने केवल कार्यालय तक सीमित रहने के बजाय खुद मैदान में उतरकर समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने जनता की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए मौके पर पहुंचकर सुनवाई की और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यकाल में हजारों पीड़ितों को न्याय मिला और लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण किया गया। प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता भी उनके कामकाज में साफ नजर आई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिषेक पाण्डेय का यह कार्यकाल जनपद हापुड़ के इतिहास में एक उदाहरण के तौर पर याद रखा जाएगा, जिसने प्रशासन और जनता के बीच भरोसे को मजबूत किया।

20
526 views

Comment