logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिक्कर स्कूल की दो छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग की पहल सराहनीय

पंचकूला/मोरनी। टिक्कर स्थित सरकारी स्कूल की दो छात्राओं नितिका और रितिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) का टीका सफलतापूर्वक लगाया गया। यह टीकाकरण कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दहिया, फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सैनी और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी संदीप कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में सरकारी स्कूल टिक्कर की प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिल रंगा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान समन्वय बनाते हुए छात्राओं और स्टाफ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
टीकाकरण के तुरंत बाद दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं को जलपान और केला देकर उनकी देखभाल भी की गई।
यह अभियान किशोरियों को एचपीवी से संबंधित गंभीर बीमारियों से बचाने और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#samacharsansarnews24 #HPVटीकाकरण #मोरनीस्वास्थ्यकेंद्र #किशोरीस्वास्थ्य #सरकारीस्कूलटिक्कर #स्वास्थ्यविभाग

3
522 views

Comment