शाहपुर चौक पर भारी जाम, सिविल अस्पताल का रास्ता भी प्रभावित
पठानकोट के शाहपुर चौक पर आज भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह वही मुख्य सड़क है जहां सिविल अस्पताल भी स्थित है, जिसके कारण मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम काफी देर से लगा हुआ है, लेकिन मौके पर न तो कोई PCR की गाड़ी पहुंची है और न ही कोई पुलिसकर्मी ट्रैफिक को नियंत्रित करता नजर आ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत कार्रवाई कर ट्रैफिक को सुचारू किया जाए, ताकि अस्पताल आने-जाने वालों को दिक्कत न हो।