Narayanpur
भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बलाहा गांव में रविवार को 'मड़वा' की रस्म के दौरान लाउडस्पीकर पर जातिसूचक गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। विवाद तब शुरू हुआ जब पड़ोसियों ने गाने पर आपत्ति जताई और बहस देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें दूल्हे की दादी फूलन देवी और चाचा अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है और फिलहाल गांव में व्याप्त तनाव के बीच सामाजिक स्तर पर पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।