logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिन्द्रा एक्सयुवी 300 कार से राजस्थान के तस्कर 156.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ ले जाते गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश,मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमति कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे इंचार्ज थाना प्रभारी उनि भारत भाबर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19-20.04.2026 को सउनि बाबुलाल डामोर मय फोर्स द्वारा वाहन चेकिंग के दोरान कार्यवाही करते हुए जय विर हनुमान मंदिर मंदसौर संजीत रोड काचरिया कदमाला चौपाटी पर से आरोपी सुखदेव पिता किशनाराम विश्नोई उम्र 29 साल निवासी रामदेव नगर गुजरवास खुर्द थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाली महिन्द्रा एक्सयुवी 300 कार क्रमांक एमपी18 सीए 8642 से 08 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 156.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 92/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी से उक्त अवैध डोडाचुरा के स्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
फोटो-1
(बॉक्स न्युज)
मल्हारगढ़ थाना प्रभारी ने 20 किग्रा डोड़ाचुरा पकड़ा
मल्हारगढ़ थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने के कुशल नेतृत्व में पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा रात्रि कस्बा भ्रमण के दौरान खात्याखेड़ी रोड़ तुरन्त बालाजी मंदिर के पास एक पिड्ड बैग व एक झोला हाथ में लिये घुमते हुये संदिग्ध व्यक्ति को रोका व नाम पता पुछते उसने अपना नाम कृष्ण उर्फ किशन पिता रामस्वरुप पंवार जाति बावरी उम्र 22 साल निवासी छईया थाना पदमपुर जिला गंगानगर राजस्थान का होना बताया जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 20.720 किलोग्राम डोड़ाचुरा व एक नोकिया कंपनी का कीपेड मोबाईल जप्त किया जाकर आरोपी कृष्ण उर्फ किशन पंवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कृष्ण उर्फ किशन पंवार ने पूछताछ पर उक्त मादक पदार्थ जीतु गरासिया निवासी ग्राम पोखरदां थाना मनासा जिला नीमच से लाना बताया। मामले में थाना पिपलियामंडी पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पुछताछ की जा रही है।



0
57 views

Comment