Aima Media Breaking news 3अप्रैल बक्सर घाट पर बड़ा हादसा - स्नान के दौरान डूबा युवक आज तक नहीं मिला
📰 AIMA MEDIA / RTI ACTIVIST 🖊️
✍️ रिपोर्टिंग: (उन्नाव, उ.प्र.)
🔴 बक्सर गंगा में बड़ा हादसा – स्नान के दौरान युवक डूबा, शाम तक नहीं मिला
📍 उन्नाव: बक्सर घाट (मां चंडिका देवी धाम) पर 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को दर्दनाक हादसा हो गया। 4 दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आए 46 वर्षीय आदित्य नारायण (लखनऊ निवासी) अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बह गए।
बताया जा रहा है कि दोस्तों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंगा की तेज धारा के आगे कोई कुछ नहीं कर सका।
🚨 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
SDM, CO व थाना पुलिस टीम चौकी प्रभारी PRD जवान होम गार्ड मौके पर मौजूद रही और तलाश जारी रही।
😔 परिवार में मचा कोहराम
मृतक के परिवार में पत्नी और 17 वर्षीय बेटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
⚠️ जनहित में अपील (RTI Activist संदेश)
👉 गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं
👉 खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं
👉 स्थायी गोताखोर/लाइफगार्ड तैनात किए जाएं
❗ प्रशासन से मांग:
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
📢 AIMA MEDIA – आपकी आवाज़, आपका अधिकार
📌 RTI के माध्यम से उठेगा हर जनहित का मुद्दा
#Unnao #GangaAccident #AimaMedia #RTIActivist #BreakingNews