logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कल मनाया जाएगा 'खुशहाल परिवार दिवस', नव-दंपतियों और एचआरपी महिलाओं पर रहेगा विशेष फोकस

आगरा। 20 अप्रैल नियोजन के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने और इसकी स्वीकार्यता में वृद्धि करने के उद्देश्य से जनपद आगरा के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर कल,21 अप्रैल को ‘खुशहाल परिवार दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष दिवस के माध्यम से लक्षित समूहों को परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों की जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन को एक व्यवहार के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा, जब परिवार नियोजित होता है, तभी मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई और स्थाई साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. प्रमोद यादव ने बताया इस बार खुशहाल परिवार दिवस के तहत मुख्य रूप से तीन श्रेणियों को लक्षित किया गया है
1. उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) वाली महिलाएं ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव पिछले एक वर्ष में हुआ है और वे एचआरपी श्रेणी में रही थीं।
2. नव-विवाहित दंपत्ति जिनका विवाह पिछले एक साल के भीतर हुआ है।
3.योग्य दंपत्ति: ऐसे दंपत्ति जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे हैं।
डॉ. यादव ने आगे कहा कि इन समूहों को परामर्श देकर मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM)कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि आयोजन के दौरान 'बास्केट ऑफ च्वॉइस' के माध्यम से दंपत्तियों को अपनी पसंद का साधन चुनने की आजादी होगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात विशेषज्ञ परिवार नियोजन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करेंगे और सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व अन्य सेवाओं की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी देंगे।

1
35 views

Comment