हापुड़: 5 दिन से किशोरी लापता, पुलिस के हाथ अब तक खाली
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला लगातार गहराता जा रहा है। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात युवक ने प्रेम-जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन कार्रवाई की धीमी रफ्तार को लेकर परिजन नाराज हैं। उनका कहना है कि पुलिस केवल औपचारिकता निभा रही है, जबकि बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे।
मामले में पुलिस का कहना है कि टीम गठित कर दी गई है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। वहीं, ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है और जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है।