logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: बलदेव तोमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मोदी सरकार की नीतियों को बताया ऐतिहासिक

सिरमौर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलदेव तोमर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक बताया।
तोमर ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को योजनाओं तक सीमित लाभार्थी नहीं रखा, बल्कि उन्हें देश के विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व भाजपा की नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है। स्वच्छता अभियान से लेकर उज्ज्वला योजना तक, हर पहल में महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी गई है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दशकों तक महिला आरक्षण की बात करने के बावजूद कांग्रेस इसे लागू नहीं कर सकी। जब भाजपा सरकार ने इसे वास्तविक रूप देने की दिशा में कदम उठाया, तब विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से इसका विरोध किया, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।
तोमर ने यह भी कहा कि भाजपा अपने संगठन में महिलाओं को सम्मानजनक और सक्रिय भागीदारी देती है, जबकि कांग्रेस अब भी परिवारवाद और सीमित अवसरों की राजनीति में उलझी हुई है। भाजपा में महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि जो दल महिलाओं के नाम पर नारे लगाते हैं, वे अधिकार देने के समय पीछे हट जाते हैं। अब देश की महिलाएं इस सच्चाई को समझ चुकी हैं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो गई हैं।
अंत में तोमर ने कहा कि एक ओर मोदी सरकार है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष है, जो इन मुद्दों का केवल राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता इस अंतर को समझती है और समय आने पर उचित निर्णय लेगी।

5
25 views

Comment