logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गिरिडीह में ‘म्यूजिक वर्ल्ड’ का दूसरा शोरूम शुरू, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सामान एक ही छत के नीचे

अमित बाछुका गिरिडीह झारखंड


गिरिडीह में ‘म्यूजिक वर्ल्ड’ का दूसरा शोरूम शुरू, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सामान एक ही छत के नीचे

गिरिडीह: शहर के कोर्ट रोड स्थित ‘म्यूजिक वर्ल्ड’ नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के दूसरे संस्थान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन दुकान संचालक मनोज केसरी के पिता अरुण प्रसाद केसरी ने फीता काटकर किया।

शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्राहक मौजूद रहे। मौके पर दुकान संचालक मनोज केसरी ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है। पहले उनका प्रतिष्ठान पुराना जेल के पीछे संचालित होता था, जिसे अब स्थानांतरित कर कोर्ट रोड में नए रूप में शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस नए शोरूम में विभिन्न कंपनियों के एसी, टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन के साथ-साथ फर्नीचर के भी आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां आसान किस्तों पर सामान खरीदने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहक केवल आधार कार्ड और बैंक पासबुक के माध्यम से जीरो डाउन पेमेंट पर भी सामान खरीद सकते हैं।

इस अवसर को सफल बनाने में रूबी केसरी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1
0 views

Comment