logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन में ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी कार खंती में गिरी, तीन महिलाएं घायल


जालौन, 20 अप्रैल। जनपद जालौन के बंगरा मार्ग पर कमसेरा के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी और उसमें सवार सभी महिलाएं उरई के मोहल्ला बघौरा की निवासी बताई जा रही हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए उरई अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ‘मजिस्ट्रेट’ लिखे वाहन पर उठे सवाल हादसे के बाद कार पर लिखे ‘मजिस्ट्रेट’ शब्द को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस वाहन के मालिक और उसके उपयोग को लेकर विस्तृत जांच में जुट गई है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि वाहन पर इस प्रकार का पदनाम किस आधार पर अंकित किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1
67 views

Comment