अंबिकापुर में सनसनी: 26 वर्षीय युवक ने सरकारी क्वार्टर में लगाई फांसी, मौके पर मौत
अंबिकापुर; कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे, 26 वर्षीय देवेश ने अज्ञात कारणों के चलते अंबिकापुर स्थित सरकारी क्वार्टर में अपने कमरे के भीतर फांसी लगा ली। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।