logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हापुड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 7 दिन में चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

20.04.2026 | हापुड़
हापुड़ देहात पुलिस ने बेहतरीन कार्य करते हुए स्वर्ग आश्रम रोड पर एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर और मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6,300 रुपये नकद, चांदी के दो सिक्के, दो मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में हत्या, लूट सहित दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
देहात पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

17
806 views

Comment