logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

​रायडीह (गुमला): रायडीह प्रखंड के सुरसंग थाना क्षेत्र अंतर्गत केराडीह गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां तालाब में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। मृतक की पहचान रवींद्र उरांव के पुत्र अंश उरांव के रूप में हुई है।
​कैसे हुई घटना?
​मिली जानकारी के अनुसार, अंश अपने फुआ के घर केराडीह आया हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे वह अपने दादाजी के साथ मवेशी चराने गया था। इसी दौरान पास के तालाब में अन्य बच्चों को नहाते देख अंश ने भी तालाब में छलांग लगा दी। पानी गहरा होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और डूब गया।
​अस्पताल में घोषित किया गया मृत
​वहां मौजूद अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे शनिवार शाम करीब 7:15 बजे सदर अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रूद्र कश्यप ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
​पुलिसिया कार्रवाई और मातम
​घटना की सूचना गुमला थाना को दी गई। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद से केराडीह गांव और मासूम के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0
0 views

Comment