logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DGP की मौजूदगी में मर्डर से दहला सिंगरौली!

!!! शर्म आती है , लोगो को?
DGP की मौजूदगी में मर्डर से दहला सिंगरौली!

एक तरफ सूबे के मुखिया के आदेश पर मध्य प्रदेश के DGP (पुलिस महानिदेशक) खुद सिंगरौली की धरती पर कदम रखते हैं, ताकि कल बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई बेखौफ लूट की कमान संभाल सकें और अपराधियों को सबक सिखा सकें। लेकिन दूसरी तरफ, पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौंजी में एक सनसनीखेज मर्डर को अंजाम दे दिया।

सवाल जो जनता पूछ रही है

जब जिले में प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी (DGP) मौजूद हों, तब अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो सकते हैं?
क्या अपराधियों के मन से कानून और पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है?
बैंक लूट से लेकर सरेराह हत्या तक—आखिर सिंगरौली को किसकी नजर लग गई है?

कल बैंक लूटा गया, आज जान ले ली गई। अगर DGP साहब के दौरे के दौरान भी शहर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता खुद को किसके भरोसे सुरक्षित समझे?

यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सिंगरौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक गहरा तमाचा है। बिलौंजी की इस वारदात ने बता दिया है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासनिक इकबाल दम तोड़ रहा है।

3
136 views

Comment