गिरिडीह में जेवर दुकान से दिनदहाड़े 12 लाख के जेवरात की चोरी, ग्राहक बनकर आए बदमाश ने घटना को दिया अंजाम, जाँच में जुटी पुलिस
गिरिडीह में जेवर दुकान से दिनदहाड़े 12 लाख के जेवरात की चोरी, ग्राहक बनकर आए बदमाश ने घटना को दिया अंजाम, जाँच में जुटी पुलिस
गिरिडीह. गिरिडीह शहर के हृदयस्थली कालीबाड़ी चौक के समीप स्थित माँ रानी ज्वेलर्स नामक दुकान से दिनदहाड़े ग्राहक बनकर आए बदमाश ने 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली है. इस पूरे घटना और बदमाश की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वंही इस घटना के बाद भुक्तभोगी दुकान संचालक नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मुहल्ला निवासी महेश कुमार के द्वारा नगर में लिखित आवेदन देकर घटना के उद्भभेदन करने और बदमाश की गिरफ़्तारी की मांग की गई है. घटना के सम्बन्ध में भुक्तभोगी महेश कुमार ने ने बताया कि आज दोपहर करीब तीन से साढ़े तीन बजे दुकान में एक ग्राहक आया और महिला के लिए लॉकेट दिखाने की बात कही और फिर अचानक डब्बे से दो पैकेट जिसमे सोने का 50-50 ग्राम जेवरात था वह अपने पॉकेट में डाल लिया. जब उनकी नजर उस ग्राहक पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश दौड़ कर भागने में सफल हो गया. इधर घटना के बाद पुलिस शहरी क्षेत्र के साथ - साथ पूरे इलाके में नाकाबंदी कर छापेमारी में जुट गई है. शहर के हृद्स्यस्थली में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.