logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पोस्टडेट प्रेग्नेंसी व गंभीर एनीमिया के बावजूद सुरक्षित सामान्य प्रसव

अमित बाछुका गिरिडीह झारखंड



पोस्टडेट प्रेग्नेंसी व गंभीर एनीमिया के बावजूद सुरक्षित सामान्य प्रसव

मरसी हॉस्पिटल में सफल नॉर्मल डिलीवरी, मां और नवजात दोनों स्वस्थ

गिरिडीह: मरसी हॉस्पिटल में एक जटिल गर्भावस्था के मामले में चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव नॉर्मल डिलीवरी कराकर मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला एक सप्ताह से अधिक समय पोस्टडेट की प्रेग्नेंसी और गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी इससे पहले, गिरिडीह के एक नर्सिंग होम में उसे एलएससीएस ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई थी। हालांकि, मरसी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन करते हुए लेबर इंडक्शन की प्रक्रिया अपनाई चिकित्सकीय टीम के प्रयासों से सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस सफलता को अस्पताल की टीमवर्क और सही निर्णय का परिणाम बताया जा रहा है।

0
0 views

Comment