logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कथित विमान दुर्घटना की खबर, जांच जारी


छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र से एक दुखद एवं चिंताजनक खबर सामने आई है। प्रारंभिक प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक निजी विमान (प्राइवेट जेट) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि उक्त विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ की पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद क्षेत्र में धुआं उठता हुआ देखा गया, जिससे घटना की गंभीरता का अंदेशा लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।

हालांकि, इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रारंभिक स्तर पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हताहतों की आशंका जताई जा रही है, किन्तु इसकी पुष्टि होना शेष है। संबंधित विभागों द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के प्रयास जारी हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

प्रशासन की अपील
▪️अफवाहों से बचें एवं जिम्मेदारीपूर्वक जानकारी साझा करें
▪️आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें
▪️क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ एकत्र न करें

219
5809 views

Comment