logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, बेटे ने देखा खौफनाक मंजर

गुरुग्राम के सेक्टर-9 इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
किराए के घर में मिले दोनों के शव
जानकारी के अनुसार, दोनों के शव उनके किराए के मकान में मिले। घटना के वक्त उनका 10 साल का बेटा घर में ही मौजूद था और दूसरे कमरे में खेल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

झगड़े के बाद वारदात की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार रात युवक ने शराब पी रखी थी। इसी बात को लेकर पत्नी ने उसे टोका, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आशंका है कि इसी झगड़े ने इस खौफनाक वारदात का रूप ले लिया।

अलवर के रहने वाले थे दोनों
मृतकों की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी दीपक कुमार और उनकी पत्नी सोनम बाई के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रहे थे।

दीपक पेशे से टैक्सी चालक था
सोनम एक निजी कंपनी (टाटा) में कार्यरत थी

2
739 views

Comment