दुपाड़ा रोड स्थित परशुराम टेकरी मंदिर में हुआ अभिषेक हुआ
🎙️ न्यूज़ शाजापुर!
शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन…
सोमवार से भव्य शुरुआत के साथ किया गया।
पहले दिन… दुपाड़ा रोड स्थित परशुराम टेकरी मंदिर में…भगवान परशुराम का विधि-विधान से अभिषेक किया गया।
मंदिर को फूलों से सजाया गया…
और आकर्षक लाइटिंग से पूरा परिसर जगमगा उठा।
इस अवसर पर समाज के विप्र बंधुओं ने हवन-पूजन कर…
विश्व कल्याण की कामना की।
इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया…
आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन और मातृशक्ति उपस्थित रही।
मीडिया प्रभारी मोहित व्यास ने बताया कि…
प्राकट्योत्सव को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
अब तक 800 से अधिक घरों तक पहुंचकर…
शोभायात्रा और वाहन रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जा चुका है।
शहर में समाज के लगभग 1200 परिवार निवास करते हैं…
और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह आयोजन सामाजिक एकता और आस्था का भव्य उदाहरण बनकर उभर रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समाज के अध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं युवा अध्यक्ष भूपेंद्र भोला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज हर वर्ष इस उत्सव को धूमधाम से मनाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष शाखाओं के अलग-अलग पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे आयोजन को भव्य रूप दिया जा सके।
कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल को सुबह चामुंडा टेकरी स्थित परशुराम मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वहीं शाम को महाआरती आयोजित की जाएगी, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राकट्योत्सव के अवसर पर समाज में उत्साह का माहौल है और सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
कैमरामैन
[संजय कुशवाह]…
समाचार, शाजापुर।