logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छप्परबंद मुस्लिम शाह फ़कीर समाज मंडल की जलगांव मे अहेम बैठक, समाजिक मुद्दो पर हुई विस्तृत चर्चा

जलगांव:(एजाज़ गुलाब शाह ) छप्परबंद मुस्लिम शाह फ़कीर समाज सुधारक मंडल जलगांव की एक महत्वपूर्ण बैठक 19 अप्रैल 2026, रविवार को सुप्रीम कॉलोनी में आयोजित की गई जिसमें संगठन के प्रमुख जिम्मेदारों ने भाग लिया इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलहाज अजमल शाह ने की बैठक में जिला अध्यक्ष गुलाम इन शाह, महानगर अध्यक्ष राजू शाह और मीडिया प्रमुख एजाज शाह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई मीटिंग का मुख्य केंद्र बिंदु समाज के लोगों को जात प्रमाण पत्र और जात वैधता प्रमाण पत्र प्राप्त करने में आ रही समस्याएं रहीं इन दस्तावेजों को बनवाने में होने वाली कठिनाइयों और प्रशासनिक अड़चनों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया साथ ही समाज के अन्य सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में संगठन किस प्रकार से कार्य करेगा और समाज के हित में कौन-कौन से ठोस कदम उठाए जाएंगे संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अलहाज अजमल शाह ने अपील करते हुए कहा कि जळगांव जिले के अलावा पूरे महाराष्ट्र, विशेष रूप से इलाहाबाद क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों और तालुका स्तर के लोग इस संगठन से जुड़ें। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज के विकास के लिए काम करना चाहते हैं, वे संगठन से संपर्क करें और मिलकर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें संगठन ने यह भी संकल्प लिया कि वह समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करेगा

16
2076 views

Comment