logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नानपारा, बहराइच - रुपईडीहा रोड स्थित ड्रीम हाउस कैंपस में भारत–नेपाल संयुक्त पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधाय

नानपारा, बहराइच - रुपईडीहा रोड स्थित ड्रीम हाउस कैंपस में भारत–नेपाल संयुक्त पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे।
कार्यक्रम में भारत और नेपाल से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी जिम्मेदारियों पर विचार किया गया l
गोष्ठी को संबोधित करते विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने कहा ब्रिटिश हुकूमत के समय से भारत नेपाल की पत्रकारिता को बल मिला और इससे पूर्व पत्रकारों का दमन होता था परंतु साहस के साथ लोगों ने कार्य किया इस समय की पत्रकारिता पर जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता 3 सेक्टर में डिवाइड हो चुकी है इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया शामिल है उन्होंने कहा कि हम लोग भी सोशल मीडिया पर ध्यान देते हैं इसमें सतर्क रहने की जरूरत है l हमारे हम सब को सदियों पुराने संबंध रहे है नेपाल मे सरकार आती रही जाती रही लेकिन जो भारत और नेपाल के बीच बाइंडिंग है उन्होंने भारत नेपाल के संबंधों की बात करते हुए कहा कि दोनों में संबंध निरंतर बना रहेगा और दोनों में जो मैत्री भाव है रहेगा l वरिष्ठ पत्रकार भागवत शुक्ला उसने कहा कि पत्रकारों का दमन होता है अपनी सच्चाई की ताकत को पकड़े रहे अगर सरकारें दमन करती है तो हमारे लिखने की ताकत को और बल मिलता है मुखर होते है l वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता में बड़ा बदलाव आया है। पहले समाचार हाथ से लिखकर भेजे जाते थे, जबकि आज इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से खबरें तुरंत प्रसारित हो जाती हैं।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक उपाध्याय ने कहा कि सभी पत्रकारों को अपनी कलम जनहित, समाज, किसानों और युवाओं के हित में चलानी चाहिए। बलहा विधायक प्रतिनिधि अशोक जिंदल ने पत्रकारों से निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता करने की अपील की।
नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार पूंणलाल चुके ने कहा कि भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच ऐसे कार्यक्रम आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और पत्रकारिता को नई दिशा देते हैं। उन्होंने 2007 में हुई गोष्ठी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी पत्रकारों को काफी प्रेरणा मिली थी भारत नेपाल के सभी पत्रकार साथी अपनी कलम को सही दिशा में चलाएं l
मनिराम शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय पत्रकारों के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद उनकी लेखनी सही दिशा में आगे बढ़ रही है l इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ताहिर हुसैन कहा कि प्रशासन के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने पर कई बार पत्रकारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस मुद्दे पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
राजीव शर्मा ने भारत–नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच “रोटी-बेटी” का रिश्ता है। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी के उदाहरण से आपसी सम्मान और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, राजीव शर्मा,अजय शर्मा,परवेज रिजवी, संतोष शुक्ला, भागवत शुक्ला, ताहिर हुसैन,हनुमान प्रसाद गुप्ता, कुलदीप, विनोद कुमार द्विवेदी, शकील अंसारी,अभिलाष श्रीवास्तव (सोनू), विवेक श्रीवास्तव, शहाबुद्दीन खान, विनोद जैसवाल, भूपेंद्र पांडेय, दिवाकर श्रीवास्तव, अभिनव गोयल,मनोज टेकरीवाल,नयन जायसवाल, अब्दुल कादिर, मनोज गुप्ता,दीपक श्रीवास्तव, सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे ।

9
679 views

Comment