logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घायल जीवों को पिंजरों से मिली राहत अब नहीं घुटेगा उनका दम

*घायल जीवों को पिंजरों से मिली राहत, अब नहीं घुटेगा उनका दम*

*आरपीएस मानवाधिकार फोरम ने पशु चिकित्सालय के हाल के लिए लोहे के दो दरवाजों का किया दान*

सुल्तानपुर। शहर के पशु चिकित्सालय में बीमार और घायल पशुओं के उपचार व देखभाल की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। जिले की पूर्व सांसद मेनका गांधी की प्रेरणा से पीपुल्स फॉर एनिमल्स से जुड़े जीव प्रेमी समाजसेवियों ने आमजन के सहयोग से पशुओं की सेवा का जिम्मा उठाया है। इसके अंतर्गत बीमार गाय, कुत्ते, बंदर सहित अन्य पशुओं को चिकित्सालय में भर्ती कर उनकी नियमित देखभाल एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक बीमार कुत्तों को छोटे-छोटे पिंजरों में अलग-अलग रखा जाता था, जिससे उन्हें अत्यधिक असुविधा होती थी और उनका दम घुटता‌ था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्हें एक बड़े हाल में रखने की आवश्यकता महसूस की गई, लेकिन वहां दरवाजों के अभाव में उनके बाहर निकल जाने का खतरा बना रहता था। इसी समस्या को लेकर जीव प्रेमी योगेश यादव और आयुष दूबे ने आरपीएस मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता एडवोकेट से संपर्क कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया और सहयोग की अपील की। मामले की गंभीरता को समझते हुए डी.पी. गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए बारह हजार एक सौ रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिसके माध्यम से पशु चिकित्सालय के हाल में दो मजबूत लोहे के दरवाजों का निर्माण और स्थापना कराई गई. इस पहल से न केवल पशुओं के सुरक्षित रूप से एक स्थान पर रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हुई है, बल्कि अब उन्हें खुली और स्वच्छ जगह में बेहतर देखभाल भी मिल सकेगी। इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र के सभी जीव प्रेमियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

1
265 views

Comment