logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में योग सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

पंचकूला, 20 अप्रैल: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार,आयुष विभाग द्वारा 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

डॉ दिलीप कुमार मिश्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में पिरामिड हॉल, आयुष भवन, सेक्टर -3 में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक योग सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। जिसमें योग प्रोटोकाल का अभ्यास करवाया गया।

प्रशिक्षण शिविर का आंरभ प्रार्थना मंत्र के उच्चारण से किया गया। उसके बाद योग क्रियाओं जैसे ताडासन, वृक्षासन, पादहस्त, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उत्तानमंडुक, उष्ट्रासन, वक्रासन, मक्रासन, शलभासन, सेतुबंध, उत्तानपादासन, पवनमुक्त, अर्धहलासन, अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रामरी का अभ्यास करवाते हुए इन यौगिक क्रियाओं द्वारा होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई।

0
0 views

Comment