Rajasthan पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग:कल होना है लोकार्पण, सभा स्थल से 1 किलोमीटर की दूरी पर है यूनिट पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पहले एक यून
पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग:कल होना है लोकार्पण, सभा स्थल से 1 किलोमीटर की दूरी पर है यूनिट
पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पहले एक यूनिट में आग लग गई। इसके बाद प्रशासन व अधिकारियों में हडकंप मच गया। फायर बिग्रेड सिस्टम से आग बूझाने का प्रयास किया जा रहा है
बताया जा रहा है कि ये आग सीडीयू यूनिट में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही यहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठाने लगे उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है।
दरअसल, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन करने से पहले ही सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी सोमवार शाम को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंचने वाले थे।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- थोड़ी देर में पहुंचेंगे सीएम
बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने बताया- रिफाइनरी के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं जाने दिया जा रहा है।
बाहर से देखकर अभी लग रहा है कि सब कंट्रोल में है। अभी जनहानि जैसी कोई सूचना नहीं है। सभी लोग शांति बनाए रखें।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा थोड़ी देर में यहां तैयारियों को देखने पहुंच रहे हैं