जल्मीनार होने के बावजूद पानी पीने को तरस रहे ग्रामीण
पांडु:प्रखंड अंतर्गत मुसिखाप पंचायत के ग्राम मुसिखाप के पूर्वारा टोला स्थित बिरकुंवर चबूतरा के पास लगा जल्मीनार लगभग एक वर्षों से बंद पड़ा है।जबकि इसे बनवाने के नाम पे पंचायत कर्मियों के द्वारा लगा यूनिट भी खोल लिया गया है जिसके कारण स्थानीय ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पानी पीने को तरस रहे हैं लोग।इस पर अभी तक किसी प्रतिनिधियों या विभागीय कर्मियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।अस्थानी मुखिया को भी इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी अभी तक कोई पहल नहीं किया गया।ग्रामीणों ने स्थानीय कर्मी व अधिकारियों से इसे जल्द बनवाने की किया अपील।