"दिव्य ज्योति जागृति" एक ऐसा संस्थान है।
मातृ भूमि से प्रेम वे करते, फौजियों का सम्मान है।।
होशियारपुर: 20 अप्रैल,2026 (बूटा ठाकुर गढ़शंकर)
हमारे देश की संस्कृति कुछ ऐसी है कि यहां वीर, योद्धाओं, शहीदों और भारत मां के रण बांकुरे वीर सैनिकों के पराक्रम को सैल्यूट किया जाता है।
ऐसी ही सच्ची भावना दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आध्यात्मक व धार्मिक कार्यक्रम में देखने को मिली।
ज़िला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर में इलाके के प्रसिद्ध ज्योत्षी पंडित विक्रांत रणदेव के प्रांगण में स्वामी श्री आशुतोष महाराज जी की अपार कृपा से तीन दिन की देवों के देव महादेव भगवान शिव की महमा का गुणगान व भंडारा आयोजित किया गया।
जिसमें स्वामी श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्य कुमारी श्वेता भारती ने अपनी सहयोगी मंडली के साथ अपने मुखारबिंद से भक्तों को शिव महमा से सराबोर किया।
इस भव्य कार्यक्रम में सब से अचंभित करने वाला वो पल था जब कुमारी भारती ने अपने प्रवचन में देश प्रति लोगों के मन में प्यार की भावना जागृत की और वंदे मातरम के मायनो से अवगत कराया साथ ही साथ देश के वीर सैनिकों का देश के प्रति बलिदान व सर्वश्रेष्ठ पराक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने भारत माता और वीर सैनिकों के सम्मान में सबको खड़ा करके अभिवादन कराया, दर्जनों तिरंगे लहराए गए, भारत मां की जय तथा वंदे मातरम के नारों से सारा वायु मंडल गूंज उठा। मंच से देश भक्ति की धुनों व गीतों ने सबको नाचने के लिए मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने ने अपने शब्दों में संदेश दिया कि धर्म, जात, व भाषा चाहे कुछ भी हो पर देश धर्म व उसके प्रहरी हमेशा सर्वोपरि हैं। हमें हमेशा उनका सम्मान बनाए रखना हम सबका मूल कर्तव्य होना चाहिए।
कुमारी श्वेता भारती जी ने आगे कहा कि पूजनीय परम गुरुदेव स्वामी श्री आशुतोष महाराज जी की प्रेरणा से "दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नवांशहर" द्वारा विभिन्न स्थानों पर ऐसे ही धार्मिक व देश धर्म के प्रति जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम किए जाते हैं। आप भी अपने क्षेत्र में हर तरह के घरेलू या सार्वजनिक कार्यक्रम करवाने हेतु हमारे संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं। Mob: 9914934334,6283385510.