logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शराब तस्करी के अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपी काबू, 54 बोतल शराब व 110 लीटर लाहण बरामद

शराब तस्करी के अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपी काबू, 54 बोतल शराब व 110 लीटर लाहण बरामद

कैथल, 19 अप्रैल ( ) अवैध शराब तस्करों व अवैध शराब खुर्दों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को 54 बोतल शराब व 110 लीटर लाहण सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में एचसी धनपत व एचसी दिनेश की टीम द्वारा गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव सिंह निवासी गुरदीप के मकान पर दबिश दी गई। जहां अवैध शराब भट्ठी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी गुरदीप उपरोक्त को पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में चलती अवैध शराब भट्ठी सहित 40.25 बोतल हथकढी शराब, 110 लीटर लाहण तथा भट्ठी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस के एचसी आयुब खान व एसपीओ राममेहर की टीम द्वारा अर्जुन नगर कैथल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी रणधीर को 14 बोतल देशी शराब सहित काबू कर लिया गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

1
0 views

Comment