logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“नया नेपाल, सख्त नियम!”—एक झटके में बदली व्यवस्था? सोशल मीडिया पर वायरल दावों से मचा हड़कंप

संवाददाता : AIMA ब्यूरो
नेपाल को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि देश में एक साथ कई बड़े और सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं, जिससे पूरा सिस्टम बदल जाएगा।
वायरल दावों के मुताबिक अब कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक 12 घंटे काम करना होगा, जबकि शनिवार और रविवार को पूरी छुट्टी मिलेगी। कहा जा रहा है कि इससे ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बड़ा बदलाव बताया जा रहा है—प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अलावा किसी भी नेता को सरकारी सुरक्षा नहीं मिलेगी। जिन्हें खतरा होगा, उन्हें अपनी जेब से बॉडीगार्ड रखना पड़ेगा।
शिक्षा में राजनीति पर रोक लगाने की बात भी सामने आई है। दावा है कि 20 साल की उम्र तक कोई भी छात्र किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन या प्रचार नहीं कर सकेगा।
महिला सुरक्षा को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए रेप जैसे जघन्य अपराध में सीधे फांसी की सजा देने की बात कही जा रही है।
भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए भी सख्त कदम का दावा—रिश्वत लेते पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों को जिंदगी भर के लिए सस्पेंड किया जाएगा।
सरकारी कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए 12 घंटे के अंदर हर काम पूरा करने, मंदिरों में VIP कल्चर खत्म करने और अस्पतालों में 20% बेड गरीबों के लिए आरक्षित करने जैसे फैसलों की भी चर्चा है।
इतना ही नहीं, नेताओं की मीटिंग के दौरान सड़कें बंद न करने और सरकारी दफ्तरों में किसी भी नेता की फोटो हटाकर सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज लगाने का दावा भी किया जा रहा है।
इन सभी दावों को “नए नेपाल” की तस्वीर बताया जा रहा है और इसे बालेन्द्र शाह से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
👉 हालांकि, इन सभी दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की खबरों को शेयर करने से पहले उनकी सच्चाई जरूर जांच लेनी चाहिए।

7
452 views

Comment