logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे आनलाइन टिकट बुकिंग में बार बार सर्वर डाउन होना यात्रियो के अधिकारों का हनन भारतीय मानव अधिकार सहकर ट्रस्ट

*रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बार-बार सर्वर डाउन होना यात्रियों के अधिकारों का हनन: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट*

उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज

नागदा /मध्यप्रदेश:
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) ने रेल्वे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने बताया कि IRCTC Rail Connect एवं IRCTC website पर टिकट बुकिंग के दौरान, विशेषकर Tatkal समय में, सर्वर का अचानक डाउन हो जाना आम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि अंतिम समय में सर्वर डाउन होने से यात्रियों को मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान एवं समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता है, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता एवं मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में Ministry of Railways को औपचारिक ईमेल और पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई गई है तथा त्वरित समाधान की मांग की गई है।
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, महेश कुमार वर्मा जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त मांग की है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली के सर्वर की क्षमता बढ़ाई जाए,Tatkal बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जाए,सर्वर फेल होने पर यात्रियों को स्वतः रिफंड एवं मुआवजा दिया जाए एवं बॉट्स एवं दलालों पर सख्त कार्रवाई की जाए
वैकल्पिक (Backup) टिकट बुकिंग सिस्टम लागू किया जाए।

4
100 views

Comment