logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल से मासूम खान ने की शिष्टाचार मुलाकात

गढ़वा। जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (DC) सह जिला दंडाधिकारी श्री अनन्य मित्तल (IAS) के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकारों द्वारा उनसे मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मासूम खान ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
​मुलाकात के दौरान मासूम खान ने नए उपायुक्त को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने उपायुक्त को गढ़वा आगमन पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
​विकास कार्यों पर हुई चर्चा
इस औपचारिक भेंट के दौरान जिले की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर संक्षिप्त चर्चा हुई। उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और जन शिकायतों का त्वरित निवारण करना है।
​इस अवसर पर मासूम खान के साथ अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने उपायुक्त के ऊर्जावान नेतृत्व में जिले के चहुंमुखी विकास की आशा व्यक्त की।

9
1529 views

Comment