logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमृतसर में घर पर 10-12 राउंड फायरिंग:नगर काउंसिल चुनाव से जुड़ी वारदात, लोग बोले- पूरी तैयारी से आए हमलावर, मिनटों में भागे


अमृतसर में घर पर 10-12 राउंड फायरिंग:नगर काउंसिल चुनाव से जुड़ी वारदात, लोग बोले- पूरी तैयारी से आए हमलावर, मिनटों में भागे
सीसीटीवी में कैद घटना।
अमृतसर के जंडियाला गुरु में रविवार रात अज्ञात युवकों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग 10 से 12 राउंड फायरिंग की। गोलियां घर के मुख्य गेट पर लगीं। घटना के बाद आसपास के लोग सहम गए और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।



यह घटना नगर काउंसिल चुनाव से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोनू, जो वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं, को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। उनके अनुसार, उन्हें चुनाव न लड़ने की चेतावनी फोन कॉल के जरिए दी गई थी। इससे पहले उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे।

कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दे हमलावर भागे

ताजा घटना में चार अज्ञात हमलावर रात के समय घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश या चुनावी तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


दैनिक भास्कर

1
12 views

Comment