logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीन साल से बंद त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस: रमनार्इ स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें, चिकित्सा के लिए लखनऊ जाने वाले लोग परेशान

रमना (गढ़वा): धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर स्थित रमना रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तो कर दिया गया है, लेकिन यात्री सुविधाओं के नाम पर यहाँ के लोग आज भी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। विशेष रूप से लॉकडाउन के समय से बंद की गई बरवाडीह-लखनऊ-बरेली त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस और बरवाडीह-चुनार सवारी गाड़ी का परिचालन तीन साल बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है।
​इलाज के लिए PGI लखनऊ जाने वालों की राह हुई मुश्किल
​स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों का कहना है कि त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस इस क्षेत्र के लिए जीवनरेखा के समान थी। बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए PGI लखनऊ इसी ट्रेन से जाते थे। अब ट्रेन बंद होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को चोपन जाकर गाड़ी पकड़नी पड़ती है या फिर निजी वाहनों का महंगा सहारा लेना पड़ता है।

8
413 views

Comment