logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंत्री ने कोलकाता से हज यात्रियों को किया रवाना

मधुपुर। झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मंत्री हफीजुल हसन कोलकाता हज हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने हज पर जाने वाले यात्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मौके पर उन्होंने कहा कि सभी हज यात्री अल्लाह के घर मक्का शरीफ की पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं, जो एक बहुत बड़ा मुकाम है और हर किसी को नसीब नहीं होता। उन्होंने दुआ की कि सभी का हज कबूल हो और अल्लाह की रहमत उन पर बनी रहे।

मंत्रियों ने हज यात्रियों से देश में अमन-चैन, भाईचारे और झारखंड की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की। साथ ही, यात्रियों को मेडिकल किट, पासपोर्ट और वीजा दस्तावेज सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

3
213 views

Comment