आईसीयू में ड्यूटी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर की मौत, अस्पताल में शोक की लहर
पंचकूला। पंचकूला सिविल अस्पताल के आईसीयू में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर की अचानक मौत से अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया। मृतका की पहचान प्रीति बैनीवाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रीति बैनीवाल मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले के जुगलान गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ पंचकूला के सेक्टर-31 में रह रही थी। वर्ष 2024 में उनकी नौकरी लगी थी और पहली ही पोस्टिंग पंचकूला सिविल अस्पताल में मिली थी।
बताया जा रहा है कि प्रीति बैनीवाल की ड्यूटी का अधिकांश समय आईसीयू में ही बीतता था, जहां वह मरीजों की देखभाल में पूरी लगन से जुटी रहती थीं। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल स्टाफ और परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
#पंचकूला #नर्सिंगऑफिसर #आईसीयू #प्रीतिबैनीवाल #हिसार #सिविलअस्पताल #samacharsansarnews24