शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग दो मकान सहित एक किराना दुकान में लगी आग
छतरपुर जिले के जुझार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरी पुरवा में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक किराना दुकान सहित दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार किराना दुकान में सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। परिवार के मुखिया की कोरोना काल में मृत्यु हो चुकी है, जिससे उनकी स्थिति और कमजोर हो गई थी। अब इस हादसे ने उन्हें पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है |