logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *20- अप्रैल - सोमवार*


👇
*==========================*

*ट्रंप की आखिरी चेतावनी: राष्ट्रपति बोले- डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में आज फिर वार्ता*

*1* ईरान अपना डेलिगेशन पाकिस्तान नहीं भेजेगा, ट्रम्प की चेतावनी- ईरान के पास अब आखिरी मौका, समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश तबाह

*2* ईरानी राष्ट्रपति बोले– ट्रम्प हमसे परमाणु अधिकार छीनने वाले कौन, हम युद्ध नहीं चाहते, सिर्फ आत्मरक्षा कर रहे; अमेरिका पर भरोसा नहीं

*3* जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर करते है भरोसा', पुरुलिया से TMC पर हमलावर

*4* प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे PM मोदी: दुकान पर लिया झालमुड़ी का स्वाद, वायरल हुईं तस्वीरें, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली खत्म कर लौट रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले को अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुकवा दिया। पीएम मोदी ने न केवल वहां झालमुड़ी के स्वाद का लुत्फ उठाया, बल्कि दुकानदार विक्रम साह से बात भी की।

*5* किसी को छेड़ते नहीं, कोई छेड़े तो छोड़ते नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

*6* पश्चिम बंगाल: 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है', पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाले दुकानदार ने साझा किया अनुभव

*7* होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय टैंकर देश गरिमा सुरक्षित पार होकर मुंबई की ओर बढ़ रहा है। वहीं, दो अन्य भारतीय जहाजों को गोलीबारी की घटना के बाद वापस लौटना पड़ा। हालांकि किसी भी नाविक को नुकसान नहीं हुआ।

*8* तमिलनाडु चुनाव के बीच महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए पूछा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून अब तक लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने इसे चुनावी मुद्दा बताते हुए कहा कि महिलाओं को अधिकार देने में देरी क्यों हो रही है।

*9* खाड़ी देशों में तनाव का प्याज किसानों पर सीधा असर, निर्यात में गिरावट; घरेलू मांग कमजोर

*10* ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया, चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे; मोदी बोले- जिसने आरक्षण का विरोध किया, उसे वोट से सजा दो

*11* पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी, 22 अप्रैल को लश्कर के आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की थी

*12* सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में रोडसेफ्टी निर्देश जारी किए, कहा- एक्सप्रेसवे खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए; इन सड़कों पर भारी वाहन पार्किंग न हो

*13* भारत-अमेरिका के बीच आज से फिर शुरू होगी ट्रेड डील पर बात, वॉशिंगटन में तीन दिनों तक होगा मंथन

*14* नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस: सोनिया-राहुल के खिलाफ ED की याचिका पर आज दिल्ली HC में होगी सुनवाई

*15* तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, इनमें 16 महिलाएं; रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल,मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताकर मंत्रियों को मौके पर भेजने, राहत कार्य तेज करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए

*16* राजस्थान अजमेर से पुष्कर जा रही बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस,दो महिलाओं की मौत, 31 घायल, कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला, कंधों पर उठाकर लाए; इंश्योरेंस-फिटनेस हो चुका खत्म

*17* चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, पहली पूजा PM के नाम की हुई; अबतक 18 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

*18* सोना-चांदी की तरह कोयले में ट्रेड कर पाएंगे निवेशक, MCX-NSE ने उठाया बड़ा कदम; SEBI से भी मिली मंजूरी

*19* IPL-कोलकाता की सीजन में पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से हराया; रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

*20* पंजाब की लगातार पांचवीं जीत, अंक तालिका में दबदबा बरकरार; तीन मैच गंवा चुकी है लखनऊ की टीम
*==========================*

0
0 views

Comment