logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 जिलों के डीएम बदले गए।


उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक निर्णय के तहत आईएएस अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश की गई है।

👉 प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया।

सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया।

शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया गया।

अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया।

हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा अब उन्नाव के डीएम होंगे।

मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी भेजा गया।

औरैया के डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया गया।

सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल अब आगरा के डीएम होंगे।

👉 अन्य महत्वपूर्ण बदलाव:

आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया।

बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया।

फतेहपुर के डीएम रविंद्र सिंह को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया
झांसी के डीएम मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया।

श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया।

रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का निदेशक बनाया गया।

आईएएस किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।

लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया।

📌 सरकार के इस बड़े फैसले को प्रशासनिक सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

6
686 views

Comment