logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेटी ने बढ़ाया गौरव - सीबीएसई 10वीं की छात्रा मान्या त्रिपाठी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय एवं नगर का गौरव बढ़ाया।

सीबीएसई 10वीं की छात्रा मान्या त्रिपाठी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय एवं नगर का बढ़ाया गौरव

अनूपपुर17 अप्रैल 2026/ केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर की दसवीं कक्षा के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मरवाते हुए छात्रा मान्या त्रिपाठी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर मे प्रथम स्थान हासिल किया छात्रा मान्या त्रिपाठी ने इस सफलता के लिए ईश्वर के साथ ही माता श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी-पिता श्री दीपेंद्र त्रिपाठी, बहन प्रकृति त्रिपाठी ,एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेन्द्र कुमार तिवारी एवं शिक्षकों को परीक्षा परिणाम की उपलब्धि के लिए दिए गए मार्गदर्शन हेतु आभार जताया है।
छात्रा मान्या त्रिपाठी की सफलता पर केंद्रीय विद्यालय समिति अनूपपुर के अध्यक्ष, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतको ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।

22
671 views

Comment