राजस्थानी विप्र संगठन ने भगवान परशुराम की जयंती उत्साह के साथ मनाई।
भुसावल: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर लक्ष्मी माता चौक स्थित श्री राम मंदिर में विष्णु देव के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस समय राम मंदिर में बड़े ही उत्साह के साथ महाआरती की गई। इस अवसर पर बालकिशन पुरोहित, द्वारका शर्मा, बाबूलाल तिवारी, विप्र समाज महिला अध्यक्ष सुमिता नागला, राशि पंड्या, बबीता विनोद शर्मा, डॉ. कमलकांत शास्त्री, एडवोकेट निर्मल दायमा, राजेश शर्मा, राधेश्याम लाहोटी, नगर कार्यवाह बबलू बर्हाटे, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष प्रो. दिनेश राठी, जे.बी. कोटेचा, देवा वाणी, कांतिलाल शर्मा, प्रवीण जोशी, प्रो. प्रशांत शर्मा, प्रो. चेतन शर्मा, कैलाश डिडवानी, विनोद जोशी, संतोष नागला, गोपाल तिवारी, कर सलाहकार एडवोकेट राजेश शर्मा, पंडित जगदीश शर्मा, विजय ठक्कर, वसंत शर्मा, घनश्याम तिवारी, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा, नितिन शर्मा, कार्तिक शर्मा, सिद्धेश शर्मा, जीतू जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, राकेश जोशी, प्रो. सोनू शर्मा, ओम पुरोहित, केशव पंड्या, लीलाधर जोशी, सुनील भाटूपोटा, मुन्ना जोशी, हीरामन भोई, सुनील ठाकुर, सुरेश अग्रवाल, विजय सावडेकर, अजय श्री गोंडेकर, रामवल्लभ झावर, नीलेश पंड्या, लखन शर्मा, सोनल शर्मा, उषा शर्मा, बबीता शर्मा, ज्योति शर्मा, शशिकला शर्मा, पूजा चौबे, मीना तिवारी, सीमा ठक्कर, मेघा शर्मा, लीला शर्मा, पूजा शर्मा, पिंकी शर्मा, विमल कोटेचा, अजन शर्मा, अरुणा शर्मा, रसिका शर्मा, कृष्णा शर्मा, लाडो शर्मा और सैकड़ों भक्त मौजूद थे। सूत्र संचालन पंडित शुभम शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने दिया।