logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं को मिली नई सीडीओ, आईएएस गामिनी सिंगला संभालेंगी कमान

बदायूं: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद बदायूं को नई मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मिल गई हैं। सुल्तानपुर में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी गामिनी सिंगला को अब बदायूं का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।
आईएएस गामिनी सिंगला के पदभार संभालने से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक कार्यों में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए जनपद में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की संभावना है।
वहीं, बदायूं के वर्तमान सीडीओ केशव कुमार का तबादला कर उन्हें लखनऊ स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

जिले के प्रशासनिक गलियारों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई सीडीओ के नेतृत्व में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किए जाने की उम्मीद है।

✍️ मीडिया रिपोर्टर: देव ठाकुर

60
14073 views

Comment