logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा, राज्यस्तर के लिए चयन

हाजीपुर/बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम, हाजीपुर में जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के निर्देश पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग के जियाउल हक एवं जिला संगठन आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली ऋतुराज ने कहा कि राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड एनसीईआरटी की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। मंच संचालन कर रहे उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योग को सम्यक जीवन का विज्ञान बताया और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। वर्ग 9-10 (बालिका) में आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट, गोरौल की नैंसी प्रिया ने प्रथम, स्वाति कुमारी ने द्वितीय, उच्च माध्यमिक विद्यालय चकरमदास वैशाली की रागिनी कुमारी ने तृतीय तथा जयाचंद्रा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं वर्ग 6-8 (बालिका) में पीयूष कुमारी प्रथम, आसमा कुमारी द्वितीय, अलीशा चंद्रा (मध्य विद्यालय कटरमाला, गोरौल) तृतीय तथा प्रेरणा सिंह (उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओस्ती, महुआ) चौथे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग (6-8) में आयुषमणि (पातेपुर) प्रथम, बॉबी कुमार (राजापाकर) द्वितीय, यशराज (उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजापाकर) तृतीय तथा अनमोल कुमार (वैशाली) चौथे स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल में पतंजलि संस्थान के योग गुरु अमित कुमार, कार्तिक कुमार, निरंजन कुमार, उमेश कुमार प्रसाद सिंह, सतीश कुमार रंजन एवं श्रीमती ललिता शामिल रहीं। उनके निर्णय के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में जियाउल हक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

5
765 views

Comment