logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“लगातार धमकियों से परेशान प्रॉपर्टी डीलर, पुलिस प्रशासन से की सुरक्षा की मांग”

जान-माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस को दी गई शिकायत
सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में अमित शर्मा और संयोग शर्मा द्वारा पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है,जिसमें उन्होंने अपनी और अपने पूरे परिवार की जान को खतरा बताया है। शिकायत के अनुसार, प्रॉपर्टी लेन-देन के मामले में विवाद के चलते पिछले करीब एक साल से लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें जान से मारने, बदनाम करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ितों का परिवार इस समय भय और मानसिक तनाव में जीवन जी रहा है।
पीड़ितों ने पुलिस को पहले से अवगत कराते हुए कहा है कि अगर भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी होती है, तो संबंधित लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाए। फिलहाल पीड़ित परिवारो ने कानूनी कार्रवाई की बजाय सुरक्षा और रिकॉर्ड दर्ज करने की मांग की है।

1
400 views

Comment